फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four people scorched Cylinder Fire In Sikar

Rajasthan: सिलेंडर में लगी आग से चार लोग झुलसे, घर में चल रहा था सगाई का कार्यक्रम

Fri, 19 Aug 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 08:21 PM IST
सार

हादसे में चार लोग झुलस गए हैं। जिनमें दो महिलाओं और दो युवक शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Four people scorched Cylinder Fire In Sikar
पुलिस ने ली घटना की जानकरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के वार्ड 33 में एक घर में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर माले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 33 में रहने वाले किशोर नाम के व्यक्ति के घर सगाई कार्यक्रम चल रहा था। घर में भीड़भाड़ का माहौल था। कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए हलवाई बुलाया गया था। हलवाई और उसके साथी खाना बना रहे थे। इस दौरान एक सिलेंडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे सही करने के लिए गैस एजेंसी से एक युवक को बुलाया गया था। 

विज्ञापन


युवक सिलेंडर को सही कर रहा था, इसी दौरान उसमें से गैस लीक होने लगी और पास में जल रहे चूल्हे से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। अचानक हुए हादसे में पास में खड़े चार लोग झुलस गए। जिनमें दो महिलाओं और दो युवक शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed