{"_id":"6225b91ee4c72d5fc738e9d3","slug":"four-members-of-sheep-and-goat-theft-gang-arrested-in-sri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 18 वारदात कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 18 वारदात कबूली
Mon, 07 Mar 2022 01:26 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:26 PM IST
सार
श्रीगंगानगर में पुलिस ने भेड़ बकरी चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में भेड़ बकरी चुराने वाले गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में पिछले दिनों लगातार भेड़ बकरियों की चोरी हो रही थी। पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग को आखिरकार दबोच लिया। चूनावढ़ पुलिस ने भेड़ बकरी चोरी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को लाठवाली के केशरराम बाजीगर और चुन्नी राम के घर से भेड़ बकरी चोरी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने मामले का केस दर्ज करवाया। चुनावगढ़ एसएचओ विजय नगर थाना क्षेत्र के निर्मल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, रविंद्र उर्फ बबलू ,अजय और सोनू को राउंड अप करके पूछताछ की गई। आरोपियों ने क्षेत्र में काफी समय से भेड़ बकरियों की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। वहीं चोरों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगने की संभावना है।
विज्ञापन