फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four lakh stolen from bike trunk in Ajmer incident captured in CCTV

Rajasthan Video: बैंक से पीछा कर रहे थे बदमाश, पंप पर पेट्रोल भरवाने रुके युवक की बाइक से चार लाख किए चोरी

Tue, 01 Nov 2022 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाश उसका बैंक से ही पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। यह पूरी घटना पंप पर लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Four lakh stolen from bike trunk in Ajmer incident captured in CCTV
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सिटी में बदमाशों ने एक बाइक से चार लाख रुपये पार कर दिए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार माधव नामक युवक किशनगंज के समीप स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। ऑनलाइन पैमेंट करने के लिए वह बाइक से कुछ दूर आया, इसी बची दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की में रखे 4 लाख रुपये पार कर दिए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित माधव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत के बताया कि उसने बैंक से 4 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख लिए थे। बैंक से वापस लौटने समय वह पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक पंप पर रुक गया। पेट्रोल भराने के बाद वह ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए गया, इसी बीच आरोपियों ने रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाश उसका बैंक से ही पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।  


यह पूरी घटना पंप पर लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि दो बदमाश बाइक से रुपये निकालने की फिराक में हैं। एक बदमाश पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपनी बातों में उलझा लेता है। इसी बीच दूसरा बदमाश बाइक की डिक्की से रुपये  निकाल लेता है। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed