फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four friends of Nagaur who went on Amarnath Yatra died in Amarnath Cloudburst

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ यात्रा पर गए नागौर के चार दोस्त जलसैलाब में बहे, अब तक राजस्थान के सात लोगों की मौत

Mon, 11 Jul 2022 07:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 07:59 AM IST
सार

चारों दोस्तों का शव आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेगा, जहां से शवों को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Four friends of Nagaur who went on Amarnath Yatra died in Amarnath Cloudburst
नागौर के चारों दोस्त - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरनाथ में बादल फटने से नागौर जिले के भी चार लोगों की मौत हो गई है। नागौर के चार दोस्त अमरनाथ यात्रा पर साथ गए थे। हादसे में चारों दोस्तों की मौत हो गई। अमरनाथ हादसे में अब तक राजस्थान के सात लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारों दोस्तों ने छह जुलाई को पहलगाम से अपनी यात्रा शुरू की थी। आठ जुलाई को वह हादसे से पहले अमरनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे लेकिन इसी बीच बादल फट गया और जलसैलाब में चारों दोस्त की मौत हो गई। बाबा अमरनाथ की गुफा में दर्शन के लिए जाने से पहले उन्होंने अपने गांव के एक ग्रुप में अपने फोटो पोस्ट किए थे। हादसे में मृतकों में प्रहलाद राम नागरमल (36) निवासी तोशीना, यजुवेंद्र सिंह (42) पुत्र शंकर सिंह थेबड़ी, विजय सिंह (41) पुत्र भंवर सिंह निवासी बरवाला और वीर सिंह (48) निवासी रूपपुरा की मौत हुई है।

विज्ञापन


हादसे के बाद से शुरुआती तौर पर मिले 15 शवों में चारों दोस्तों के शव बरामद हो गए थे लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण सूचना नहीं मिल पाई थी। नजदीकी रिश्तेदारों से शिनाख्त करवाने के बाद स्थानीय प्रशासन को जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार शोक में डूबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह चारों मृतकों के शव किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से उनको पैतृक गांव लेकर आया जाएगा। चारों मृतक फाइनेंस के व्यवसाय से जुड़े हुए थे और लंबे समय से एक साथ काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed