फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four arrested for assaulting Dalit youth in Jalore

Rajasthan: दलित युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, दुकान पर आने वाली लड़कियों से देर तक बातें करता था

Fri, 29 Apr 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

राजस्थान के जालोर में एक दलित युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Four arrested for assaulting Dalit youth in Jalore
आरोपियों ने इस तरह युवक को पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जालोर में एक दलित युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों के भय से पीड़ित ने थाने में केस भी दर्ज नहीं कराया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद ही की मामले पर संज्ञान लिया। इसके बाद पीड़ित को तलाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित पुराराम मेघवाल की हाडेचा कस्बे में मोबाइल सुधारने की दुकान है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुराराम दुकान पर आने वाली लड़कियों से देर तक बातें किया करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। इससे नाराज होने उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


वारदात दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। वारदात वाले दिन पीड़ित पुराराम अपनी दुकान पर जा रहा था। उसने आरोपियों से दुकान तक छोड़ने के लिए कहा तो उन्होंने उसे अपनी स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठा लिया। दुकान पर पहुंचने से पहले आरोपियों और पुराराम के बीच लड़कियों से देर तक बात करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गाड़ी में बैठे चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के साथ मारपीट करने का  वीडियो आरोपियों ने ही बनाया था। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बूधाराम उर्फ प्रकाश, अर्जुनकुमार, जालाराम और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed