फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four accused arrested for attacking BJYM former District President and General Secretary man with a sword

Udaipur: भाजयुमो महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष पर तलवार से हमला कर की थी अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 May 2022 11:32 AM IST
सार

उदयपुर भाजयुमो के महामंत्री हिमांशु बागड़ी पर 25-30 लोगों ने तलवार से हमला कर दिया था। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Four accused arrested for attacking BJYM former District President and General Secretary man with a sword
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में दो महीने पहले भाजयुमो के महामंत्री हिमांशु बागड़ी पर तलवारों से हमला किया गया था। उनसे मारपीट और अगवा करने, उनके दोस्त भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी के ऑफिस और कार में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को न्यू भूपालपुरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती भाजयुमो के महामंत्री हिमांशु बागड़ी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि शाम पांच बजे वह अपने दोस्त गजेंद्र भंडारी के ऑफिस के बाहर बैठा था, जहां काली स्कॉर्पियो, स्विफ्ट और फिगो कार और सात-आठ बाइक पर 25-30 लोग आए और जातिगत गाली देने लगे। मना करने पर काली स्कार्पियो से उतरे सनी पोखरना ने तलवार से वार कर दिया। जिससे बाएं हाथ की कोहनी, सिर, कान और हाथ पर चोट आई। इसके अलावा कुलदीप और प्रताप सिंह ने भी हमला किया।

विज्ञापन


हमले में हिमांशु बागड़ी नीचे गिरने पर स्कॉर्पियो में जबरन डाल के ले गए और गाड़ी में भी मारपीट की और कुछ दूर ले जाकर गाड़ी से फेंक दिया। मारपीट के दौरान इन्होंने गजेंद्र भंडारी के ऑफिस में घुसकर ऑफिस में और बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। रिपोर्ट पर थाना भूपालपुरा पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और सीओ नगर पूर्व जरनैल सिंह के नेतृत्व मेंस्पेशल टीम गठित की गई। जिसके बाद सनी पोखरना, गजेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह और कार्तिक साल्वे को गिरफ्तार किया गया था। अब पिछले दो महीने से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त हिम्मत सिंह उर्फ गोलू, कमलेश सुथार उर्फ चीकू और प्रताप सिंह निवासी थाना सवीना जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed