दुखद: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाड़िया के निधन पर शोक जताया है।
गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की, वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।'
श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2021
ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 20 मई (गुरूवार) को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी।
पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। पहाड़िया की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी।