{"_id":"62ea0325a04f075d974e6753","slug":"former-minister-banwari-lal-sharma-son-and-bjp-leader-ashok-sharma-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के बेटे का निधन, वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते थे अशोक शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के बेटे का निधन, वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते थे अशोक शर्मा
Wed, 03 Aug 2022 11:03 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही अशोक शर्मा को भाजपा में शामिल करवाया था। शर्मा की राजनीति में बेदाग छवि मानी जाती थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता अशोक शर्मा का निधन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के पुत्र और भाजपा नेता अशोक शर्मा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अशोक शर्मा वसुंधरा राजे के करीबी नेता माने जाते थे। उनके निधन से धौलपुर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
बता दें अशोक शर्मा राजस्थान सरकार में मंत्री रहे बनवारी लाल शर्मा के बड़े बेटे थे। अशोक शर्मा ने साल 2008 में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अब्दुल सगीर से हार गए थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक शर्मा को भाजपा में शामिल करवाया था। राजे ने ही उन्हें साल 2018 में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वो निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित बोहरा से चुनाव हारे गए थे।
विज्ञापन
अशोक शर्मा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे। राजनीति क्षेत्र में उनकी छवि बेदाग मानी जाती थी। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माना जाता था। उनके पिता बनवारी लाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी चुनाव में हराया था लेकिन वर्ष 2018 से बनवारी लाल शर्मा और अशोक शर्मा की नजदीकियां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से बढ़ गई थी। अशोक शर्मा के निधन से जिले भर में शोक की लहर देखी जा रही है।