फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Mayor Suman protested against Bhajanlal Jatav in Bharatpur PWD minister left  program

Bharatpur: PWD मंत्री का पूर्व महिला महापौर ने कार्यक्रम में किया विरोध, मंच छोड़कर चले गए भजनलाल जाटव

Sat, 12 Aug 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Aug 2023 09:24 PM IST
सार

पूर्व महापौर सुमन कोली ने आरोप लगाया कि गांव बाछरेन में मंत्री भजन लाल जाटव ने अपने स्वागत की मदहोशी में शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों की याद में  स्मारक पट्टिका लगाई गई थी। कार्यक्रम आयोजकों ने मंत्री के इशारे पर उसे ढक दिया।

विज्ञापन
Former Mayor Suman protested against Bhajanlal Jatav in Bharatpur PWD minister left  program
पूर्व महापौर सुमन ने मंच पर चढ़कर किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के वैर विधायक और पीडब्लूडी मंत्री भजन लाल जाटव के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में हंगामा हो गया। ग्राम पंचायत बाछरैन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के नाम लगाई गई पट्टिका को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  ढक दिया इसे लेकर गांव बाछरेन के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री भजन लाल जाटव के इशारे पर विद्यालय में शहीद सैनिकों के सम्मान में लगाई पट्टिका को ढका गया है। 

विज्ञापन


नगर निगम की पूर्व महापौर सुमन कोली के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ता मंत्री भजनलाल जाटव के कार्यक्रम में विरोध के लिए मंच पर पहुंचे। इसके बाद पट्टिका को ढकने का विरोध करते हुए पूर्व महापौर सुमन कोली मंच पर धरने पर बैठ गईं। सुमन ने मंत्री जाटव से इसे लेकर सवाल किया तो वे बिना जबाव दिए ही मंच से चले गए।
विज्ञापन


पूर्व महापौर सुमन कोली ने आरोप लगाया कि गांव बाछरेन में मंत्री भजन लाल जाटव ने अपने स्वागत की मदहोशी में शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत  शहीदों की याद में  स्मारक पट्टिका लगाई गई थी। कार्यक्रम आयोजकों ने मंत्री भजन लाल जाटव के इशारे पर शहीद सैनिकों के सम्मान में लगाई गई पट्टिका को ढक दिया। शहीद सैनिकों का अपमान करने पर ये विरोध किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed