कांग्रेस नेता बोले- मोदी के पिता को कोई नहीं जानता, वो मोदी राहुल गांधी से हिसाब मांगते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज बब्बर, सीपी जोशी के बाद अब एक और कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर विवादस्पद बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुट्टेमवर ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी को कौन जानता था। अब भी कोई उनके पिता का नाम नहीं जानता। कांग्रेस नेता मुट्टेमवर का यह विवादास्पद बयान उनकी पार्टी को परेशानी में डालने के लिए काफी है।
मुट्टेमवर से पहले राज बब्बर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोशी पीएम के खिलाफ अपमानजनक बयान दे चुके हैं। इंदौर में एक चुनावी रैली के दौरान बब्बर ने डालर के मुकाबले रुपये के गिरते मूल्य की तुलना प्रधानमंत्री की मां से कर विवादों को जन्म दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के दिग्गज नेता जोशी ने मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति को लेकर विवादित बयान देकर अपनी पार्टी को बैकफुट पर ढकेलने का काम किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के बाद जोशी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी थी। अब महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुट्टेमवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम के पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते हैं।
इस वीडियो में मुट्टेमवर ने कहा, ‘पीएम बनने से पहले आपको कौन जानता था। अब भी आपके पिता का नाम कोई नहीं जानता, जबकि राहुल गांधी के पिता राजीव को सब जानते हैं।’ इस पर सफाई देते हुए मुट्टेमवर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि राहुल के पिता को कौन नहीं जानता, लेकिन मोदी के पिता का नाम अब भी कोई नहीं जानता।
#WATCH: Congress' Vilasrao Muttemwar says in Rajasthan's Barmer,"tumhe kaun kal tak janta tha desh ka Pradhan Mantri banne ke pehle.Aaj bhi tumhare baap ka naam koi jaanta nahi. Rahul Gandhi ke baap ka naam sab log jaante hain...Ye Narendra, uske pita ji ko to chod hi do".(24.11) pic.twitter.com/Xf6PEUjPyj
— ANI (@ANI) November 25, 2018