{"_id":"63d8abe1481f7104821eefc0","slug":"fog-everywhere-in-rajasthan-increased-cold-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: कोहरे की चपेट में राजस्थान, न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: कोहरे की चपेट में राजस्थान, न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
Tue, 31 Jan 2023 11:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:20 AM IST
सार
राजस्थान में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण मंगलवार सुबह पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में आ गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सैटेलाइट तस्वीर जारी की हैं। साथ ही बताया है जयपुर एयरपोर्ट पर 50 मीटर विजिबिलिटी (दृश्यता) रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया हुआ है, सैटेलाइट चित्र में इसकी पुष्टि हुई है। कोहरे का असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में ज्यादा दिख रहा है। जयपुर ज़िले में सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा घना कोहरे रहा, जिसके कारण 50 मीटर दूर की चीजें की नजर से बाहर हो गईं। कोहरा और धुंध के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स पर इसका असर पड़ा है। कई फ्लाइट को घने कोहरे की वजह से मौसम खुलने के इंतज़ार में रोके रखा गया और कुछ को डायवर्ट किया गया। इसके साथ ही जयपुर-आगरा हाईवे, जयपुर-दिल्ली हाईवे और जयपुर-अजमेर हाईवे तीनों ही प्रमुख हाईवे पर कोहरे का असर रहा। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मंगलवार सुबह से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर , जयपुर इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।
विज्ञापन
मिड फरवरी तक रहेगा सर्दी का असर
उत्तर भारत में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। इस कारण उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी भागों की तरफ सर्द हवाएं आ रही हैं। अगले एक-दो दिन बाद राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही जैसे ही मौसम खुलेगा सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट होगी और जाड़ा पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मिड फरवरी तक अच्छी ठंड रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे टेम्परेचर बढ़ने लगेगा। उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी राजस्थान क्षेत्र में बर्फीली हवाओं का असर ज़्यादा रहेगा।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
- फलोदी - 5
- संगरिया - 6.6
- अजमेर - 10
- बाड़मेर - 11.2
- फतेहपुर - 6.8
- जोबनेर - 7.5
- उदयपुर - 12.4
- जैसलमेर - 9
- जोधपुर - 12.2
- बीकानेर - 8
- चूरू - 7.5
- गंगानगर - 8
- कोटा - 12.1
- जयपुर - 9.7