राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सेना बुलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं और इससे निबटने के लिए रविवार को सेना को भी बुला लिया गया है। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
TOI के मुताबिक जयपुर के ग्रामीण इलाकों में पानी भरा हुआ है और हालत चिंताजनक है। जिलाधिकारी के.कुनाल ने पीटीआई को बताया कि किसी भी हालात से निबटने के लिए सेना को बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि करीब 500 लोगों को निचले इलाकों ने निकाल कर ऊपरी इलाकों में पहुंचा दिया गया है।
बारिश से ढह गए हैं घर
जिलाधिकारी के मुताबिक छोटे बांध ओवरफ्लो हो गए हैं और सहायक नदियां भी उफान पर हैं। साथ ही लिंक रोड्स भी हाइवे से कट गई हैं।
उन्होंने दावा किया कि अभी तक इस बाढ़ से किसी की जान नहीं गई है, हालांकि कुछ घरों के ढह जाने की सूचना ज़रूर है लेकिन फिलहाल तक किसी तरह के हादसे की सूचना नहीं है।
भारी बारिश हो रही है राजस्थान में
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के लिए टीमें बस्सी, लालसोट, चक्सू और कोट-खाबडा पहुंच चुकी हैं। खबर के मुताबिक राहत दलों को नेतृत्व जिलाधिकारी, एडीएम द्वितीय टीकमचंद बोहरा और एसडीएम महेश नारायण कर रहे हैं।
ये टीमें इस बात पर भी विचार कर रही हैं कि जो पानी आबादी वाले इलाकों में जमा है उसे कैसे बाहर निकाला जाए।
जैसेलमेर, बाडमेर, जोधपुर, चुरू और श्रीगंगानगर में रात से भारी बारिश हो रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर 60एमएम बारिश हुई है जबकि शहरी इलाकों में 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।