फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five killed in Bikaner road accident 

Road Accident: बीकानेर में कैंपर और मिनी ट्रक की भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 06 Apr 2022 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 02:39 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर में एनएच 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कैंपर और मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Five killed in Bikaner road accident 
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में लूणकरणसर थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। लूणकरणसर के एनएच 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप  के पास बोलेरो कैंपर और मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंपर गाड़ी में सवार लोग बाहर सड़क पर आ गिरे। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। इस कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रिणवा, सीईओ नारायण बाजिया, एसएचओ सुमन परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और आवागमन शुरू कराया। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। एक मृतक की पहचान राजूराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed