फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five died in road accident in Hanumangarh

Rajasthan: हनुमानगढ़ में कार और ट्रोले की टक्कर में पांच की मौत, एक घायल, साल के पहले दिन गांव में पसरा मातम

Sun, 01 Jan 2023 09:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 Jan 2023 09:40 AM IST
सार

हनुमानगढ़ के मेगा हाईवे पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। ईंटों से भरे ट्रोला और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके से ट्रोला चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Five died in road accident in Hanumangarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब सभी लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी हनुमानगढ़ में भीषण हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। सभी मृतक एक ही गांव के थे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेगा हाइवे पर शनिवार रात कार और ट्रोले में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे इतना भीषण था कि कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद में पुलिस ने घायलों को पल्लू चिकित्सालय पहुंचाया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया।


एक घायल को गंभीर हालत में पल्लू सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान दाना राम पुत्र बीरबल राम मेघवाल, नरेश कुमार पुत्र सुगनाराम मेघवाल, बबलू सिद्ध पुत्र मोहनलाल, नटवरलाल पुत्र निराणाराम मेघवाल और मुरली मनोहर पुत्र भंवरलाल शर्मा के रूप में हुई। घायल अशोक कुमार पुत्र राम कुमार आचार्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पल्लू से सरदारशहर की तरफ जा रहे ईंटों से भरे ट्रोले की रात करीब सवा ग्यारह बजे सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में पांच की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देर रात को अपनी कार से पल्लू से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed