फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five Caste including Gurjar will get 1% reservation in the backdatec in rajasthan

राजस्थान में गुर्जर सहित पांच जातियों को बैकडेट में मिलेगा 1 प्रतिशत आरक्षण का लाभ

Wed, 04 Jul 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Five Caste including Gurjar will get 1% reservation in the backdatec in rajasthan
reservation
राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले गुर्जर समाज की शिकायतें दूर करने में जुटी हुई है। सरकार नहीं चाहती कि मोदी के दौरे के समय गुर्जर समाज किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन करे। सरकार ने फिर एक आदेश जारी कर गुर्जर समाज सहित पांच जातियों को भर्तियों में एक प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए कहा है। इधर, गुर्जर समाज भी सरकार के आरक्षण से संबंधित आदेशों को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। समाज का आरोप है कि सरकार ने वार्ता के समय किए समझौतों को अब तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का सात जुलाई को जयपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। असंतुष्ट गुर्जर समाज ने प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही समाज के साथ हुए समझौते की अवहेलना की जानकारी देने की चेतावनी दी थी और साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे के समय विरोध प्रदर्शन के लिए भी कहा था। सरकार ने फिर एक आदेश जारी किया है, जिसमें हाईकोर्ट से आरक्षण संबंधी आदेश दिए जाने की तारीख से और सरकार द्वारा अधिनियम लागू करने की तारीख के बीच हुई भर्तियों में एक प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


गुर्जर समाज सहित पांच जातियों को 9 दिसंबर 2016 से लेकर 20 दिसंबर 2017 के बीच हुई भर्तियों में आरक्षण लाभ नहीं मिला था। आदेश में कहा गया है कि गुर्जर व पांच जातियों को आरक्षण लाभ देने के लिए संबंधित विभाग एक प्रतिशत पद वित्त विभाग से सृजित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने कहा है कि ओबीसी में वर्गीकरण कर पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए समिति का गठन अब तक नहीं किया है। बैकडेट में एक प्रतिशत भर्तियों को लेकर निकाले गए आदेश में भी त्रुटि है। समझौते के आधार पर समाज को संतुष्ट करने में सरकार अब तक सफल नहीं हो पाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed