फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   firing in barat in Alwar groom nephew died and one injured

Alwar: बरात निकासी के दौरान फायरिंग, दूल्हे के भतीजे की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती

Thu, 19 May 2022 04:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 19 May 2022 04:32 PM IST
सार

अलवर में आपसी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूल्हे के भाई और अन्य बरातियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
firing in barat in Alwar groom nephew died and one injured
अलवर में फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के बडेर गांव में बरात की निकासी के दौरान फायरिंग की गई। बरातियों में आपसी रंजिश के कारण तीन राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली दूल्हे के भतीजे को और दूसरी गोली दूल्हे के भाई को लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


दोनों घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूल्हे के भाई का इलाज चल रहा है। अन्य  बारातियों को भी छर्रे लगे थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कठूमर के पत्थर पहाड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मेरे भतीजे देवेंद्र पुत्र रामकरण की शादी है। उस की बारात कठूमर से मालाखेड़ा के बडेर गांव में आई थी। कठूमर के ही देवेंद्र और कलुआ पुत्र सर्वसूख दोनों भाई अपनी बाइक से बारात में आए। जबकि अन्य बराती बरात की बस में एक साथ आए थे। रात के समय जैसे ही बरात की निकासी शुरू हुई तो देवेंद्र और कलुआ ने बरात में मौजूद मुकेश पुत्र रामकरण के साथ मारपीट में हाथापाई शुरू कर दी। इन लोगों की मुकेश से पुरानी रंजिश थी। इस बीच अन्य बारातियों ने उन लोगों को बीच बचाव कर रोका और समझाइश करने का प्रयास किया। इस बीच देवेंद्र और कलुआ ने फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे देवेंद्र के भतीजे आकाश पुत्र विजेंद्र यादव के सीने में लगी। जबकि दूसरी गोली दूल्हे के भाई सुनील पुत्र तुलसी के पैर में लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी देवेंद्र और कलुआ ने एक और फायरिंग की। इस दौरान गोली के छर्रे वहां मौजूद अन्य बारातियों के लगे। इसके बाद तुरंत आकाश और सुनील को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील का इलाज चल रहा है। 


परिजनों ने बताया कि आकाश आईटीआई कर रहा था। वहीं सुनील की एक बच्ची है और एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद लोगों ने आरोपियों से हथियार लेकर पुलिस को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed