{"_id":"63de5375ae5e9000837412de","slug":"firing-between-kidnapping-miscreants-and-udaipur-police-two-accused-arrested-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: व्यक्ति को अगवा कर ले जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग, आरोपी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: व्यक्ति को अगवा कर ले जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग, आरोपी गंभीर रूप से घायल
Sat, 04 Feb 2023 06:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:15 PM IST
सार
पुलिस बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी किशन मेनारिया को गंभीर हालत के कारण उदयपुर रेफर किया गया है। अपहरण किए गए व्यक्ति को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों को अस्पताल में कराया है भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति को अगवा कर कार से भागे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की डीएसटी और केलवा थाने की टीम ने आरोपियों को नाबाबंदी कर पकड़ा है। इससे पहले बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस की प्राइवेट कार को टक्कर मारी और फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। इस दौरान बदमाशों की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों बदमाश और अगवा किया गया किशन रेबारी घायल हो गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राज पुरोहित के बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशन मेनारिया और दीपक मेनारिया के रूप में हुई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी किशन मेनारिया की गंभीर हालत के कारण उसे उदयपुर रेफर किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी दीपक मेनारिया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगा रही है कि अपहरण के बाद आरोपी किशन रेबारी को कहां लेकर गए थे और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुख्यात बदमाश है। दीपक मेनारिया पर 24 और किसन मेनारिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में 17 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अपहरण किए गए किशन रेबारी का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके हाथ में फ्रैक्चर है। पुलिस पूछताछ में किशन ने बताया कि बदमाशों ने उससे 35 लाख रुपये या एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करने की मांग थी। ऐसा नहीं करने पर उसे अगवा कर लिया गया था।