{"_id":"6263add251f21d4f101eb1d1","slug":"fire-in-jaipur-cinestar-cinema-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर के सिनेमा हॉल में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकल कर्मचारी, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर के सिनेमा हॉल में लगी आग, काबू पाने में जुटे दमकल कर्मचारी, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना
Sat, 23 Apr 2022 01:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:12 PM IST
सार
जयुपर के सिनेमा हॉल में आग लग गई है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर स्थित सिनेस्टार सिनेमा हॉल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग तलघर में लगी है। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई है। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।