{"_id":"628127a284deb334822ead90","slug":"fire-in-bikaner-thousands-of-trees-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Bikaner: नहर किनारे खड़े पेड़ों में लगी आग 2.5 किमी में भड़की, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Bikaner: नहर किनारे खड़े पेड़ों में लगी आग 2.5 किमी में भड़की, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें
Sun, 15 May 2022 09:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 May 2022 09:47 PM IST
सार
बीकानेर में नहर किनारे खड़े पेड़ों में आग लग गई। पुलिस और फायर की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
इस तरह जल गए पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 931 आरडी के पास के वन क्षेत्र में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नहर किनारे खड़े सैकड़ों पेड़ जल गए। भीषण आग ने 2.5 किमी से ज्यादा इलाका अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बूझाने का प्रयास कर रहीं हैं। हालाकि, आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। अंदेशा है कि भीषण गर्मी के कारण आग भड़की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बज्जू थाना इलाके की इंदिरा गांधी मुख्य कैनाल 860 नहर के पास दोपहर में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने वन विभाग के नहर किनारे लगाए पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची तीन दमकल और आधा दर्जन पानी के टैंकरों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग के कारण बज्जू से जैसलमेर जाने वाले सड़क को भी द कर दिया गया है। बज्जू पुलिस और वन विभाग की टीम पिछले करीब चार घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन