फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fire caught in bus in Rajsamand bus going from ahmedabad to jaipur

Rajasthan: राजसमंद में सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, एक घंटे तक होते रहे धमाके  

Sat, 28 May 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 28 May 2022 02:00 PM IST
सार

राजसमंद में निजी बस में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्री बस से बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
fire caught in bus in Rajsamand bus going from ahmedabad to jaipur
राजसमंद में बस में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद में शनिवार को निजी टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई। हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस की खिड़की और दरवाजे से सवारियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


बस अहमदाबाद से जयपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एनएच आठ पर केलवा पुराना अस्पताल के पास पिछले टायर में आग लग गई। यात्रियों ने आग की सूचना चालक को दी। जिसके बाद आनन-फानन में सवारियों को बस से उतारा गया। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


आग इतनी तेजी से बढ़ी कि लोग बस में रखा सामान तक नहीं निकाल पाए। जिससे बस के साथ यात्रियों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर एक घंटे में काबू पाया, तब तक बस धमाकों के साथ जलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed