{"_id":"626bbfe8eaa65634411270b6","slug":"fire-breaks-out-in-udaipur-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: बांकी वन क्षेत्र में लगी आग, गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने पाया काबू, 50 हेक्टेयर जंगल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: बांकी वन क्षेत्र में लगी आग, गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने पाया काबू, 50 हेक्टेयर जंगल खाक
Fri, 29 Apr 2022 04:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:07 PM IST
सार
मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि बांकी वन क्षेत्र में बुधवार को आग लगी थी। गुरुवार रात को आग ने उदयपुर शहर से सटे जंगल का एक बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
गुजरात से आए सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर पाया काबू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जंगलों में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब उदयपुर जिले के बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।
मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र में बुधवार को आग लगी थी। गुरुवार रात को आग ने उदयपुर शहर से सटे जंगल का एक बड़ा हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया था। सिंह ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
गुजरात से आए हेलीकॉप्टरों ने बुझाई आग
जंगल में आग की सूचना पर शुक्रवार अल सुबह गुजरात से आए वायु सेना के हेलीकॉफ्टरों से जलवर्षा कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सेना के जवान और अफसर अभी भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बांकी वन खंड के समीप ही एकलिंगगढ छावनी मौजूद है। आग की सूचना पर सेना के जवान भी अलर्ट हो गए थे।