Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire Breaks Out at Restaurant Near Khatu Shyamji Temple Exit Gate, Five Fire Tenders Respond

राजस्थान: आग की लपटों और सिलिंडर धमाकों से दहला खाटूश्यामजी, लाखों श्रद्धालुओं के बीच टला बड़ा हादसा

Fri, 20 Nov 2026 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

खाटूश्यामजी मंदिर के वार्षिक पाटोत्सव के बीच एग्जिट गेट के पास स्थित भोजनालय में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पांच दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एहतियातन मंदिर का एग्जिट रास्ता बंद कर श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से निकाला गया।

विज्ञापन
Fire Breaks Out at Restaurant Near Khatu Shyamji Temple Exit Gate, Five Fire Tenders Respond
खाटूश्याम मंदिर के बाहर लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के दौरान शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर के नए एग्जिट रूट पर स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में रखे दो दर्जन से अधिक गैस सिलिंडरों में से चार में तेज धमाकों के साथ विस्फोट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आग की लपटें दूर से दिखाई दीं
जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। इसी दौरान दुकान में रखे चार गैस सिलिंडरों में धमाके हुए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: जयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लपकों समेत 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और व्यापारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मंदिर कमेटी और प्रशासन की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और प्रशासनिक टीमों के संयुक्त प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्टोरेंट में रखे बाकी गैस सिलिंडरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जन्मोत्सव मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
खाटूश्यामजी मंदिर में इन दिनों बाबा श्याम का वार्षिक जन्मोत्सव मेला चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के एग्जिट रूट के पास तड़के लगी आग और सिलिंडरों में हुए धमाकों से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed