{"_id":"64421178a48e93d2bb038967","slug":"fir-on-district-president-of-bjp-yuva-morcha-gopal-mali-for-threatening-the-police-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली पर FIR, पुलिस को धमकाने और अपशब्द बोलने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली पर FIR, पुलिस को धमकाने और अपशब्द बोलने पर कार्रवाई
Fri, 21 Apr 2023 10:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:01 AM IST
सार
गोपाल माली जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के विरुद्ध भाषण में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। गत नौ अप्रैल को धरने के दौरान गोपाल माली के दिए गए भाषण को आधार बनाकर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि नाबालिग लड़की के गुम होने के बाद कई दिन तक उसका सुराग नहीं लगने से नाराज माली समाज ने अनादरा थाने का घेराव किया था। इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद धरनार्थियों को संबोधित करते हुए गोपाल माली ने पुलिस की कार्यशैली पर जमकर प्रहार करते हुए धरने को सम्बोधित किया था। उस समय मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
आईपीसी के इन धाराओं में गोपाल के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रेवदर थाना पुलिस ने थाने के आसूचना अधिकारी बन्नेसिंह की सूचना पर रेवदर वृत अधीक्षक घनश्याम वर्मा ने रेवदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। माली पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए राजकार्य में बांधा पहुंचाई और पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसी महीने की गत 9 अप्रैल के घनाक्रम को आधार बनाकर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
विज्ञापन
गौरतलब है सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, गोपाल माली का जो जिलेभर में खासा चर्चा का विषय भी रहा था। मामला दर्ज होने से भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली की मुश्किलें बढ़ सकती है..! क्योंकि सिरोही पुलिस ने जिन IPC कि गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसमें ठोस सजा का भी विधिक प्रावधान है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन