फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   fight in marriage ceremony

जूता छुपाई में 'जूतमपैजार', लौटी बारात

Sat, 05 Apr 2014 12:28 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
fight in marriage ceremony

किसी शादी में जूता छुपाई की रस्म शायद सबसे मजेदार और यादगार रस्मों में से एक हो। लेकिन एक शादी ऐसी भी हो गई जहां जूता छुपाई की रस्म में जूते ही चल गए।

विज्ञापन


लड़ाई-झगड़ा हो गया, मारा मारी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि सारे बाराती दुल्हन लिए बिना ही लौट गए।
 
बीकानेर क्षेत्र में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहगनर में दूल्हे के जूते छिपाने की परंपरा को लेकर शुक्रवार रात बारातियों और घरातियों में झगड़ा हो गया। बारातियों की ओर से किए गए पथराव में दुल्हन पक्ष के कई रिश्तेदार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

बिन दुल्हन लौटी बारात

fight in marriage ceremony

शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे श्रीविजयनगर के वार्ड नम्बर 12 में आयोजित शादी समारोह में दहेज के रूप में कार की मांग करने पर युवती ने फेरे लेने से इंकार करते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया।

इससे पहले, शादी की रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे के जूते छिपाने को लेकर बारातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई तकरार मारपीट तक जा पहुंची।

आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत करवाया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बारात को दुल्हन के बिना ही लौटना पडा और दोनो पक्षों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed