{"_id":"5c810ed0bdec22144a2718d4","slug":"fifteen-state-schools-were-named-after-martyrs-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर होगा राजस्थान के 15 राजकीय विद्यालयों का नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर होगा राजस्थान के 15 राजकीय विद्यालयों का नामकरण
Thu, 07 Mar 2019 06:06 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का आदेश जारी किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी। डोटासारा ने गुरुवार को कहा कि शहीदों का सम्मान राज्य में कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि राज्य के चूरू, नागौर और झुंझनूं जिलों के तीन-तीन राजकीय विद्यालयों, अलवर और सीकर के दो-दो तथा जैसलमेर और जोधपुर के एक-एक राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पिछली सरकार द्वारा काफी समय से लंबित रखी गई फाइलों का निपटारा करते हुए राज्य के 15 राजकीय विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन