फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fiance and his friends gang-raped minor in Barmer

Rajasthan: मंगेतर और उसके दोस्तों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाए

Thu, 19 May 2022 03:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 19 May 2022 03:57 PM IST
सार

बाड़मेर में नशीला पेय पिलाकर एक नाबालिग से चार लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Fiance and his friends gang-raped minor in Barmer
बाड़मेर में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस लड़के से नाबालिग की सगाई हुई थी, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की सगाई गुजरात निवासी युवक के साथ हुई है। 15 नवंबर 2021 को आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर घर आया। वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने परिचित के घर ले गया। 

विज्ञापन


युवक ने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नाबालिग के मंगेतर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने बुधवार को पीड़िता के साथ महिला थाने में चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मीणा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो, 376 डी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed