फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female councilor climbed on water tank in Alwar due to drinking water crisis

Water Crisis in Rajasthan: अलवर में पेयजल का संकट, विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला पार्षद

Sun, 17 Apr 2022 02:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 17 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

अलवर में पानी संकट गहराता जा रहा है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Female councilor climbed on water tank in Alwar due to drinking water crisis
पानी की टंकी पर चढ़ी पार्षद - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में पानी की समस्या गहराती जा रही है। कांग्रेस पार्षद के साथ अब भाजपा पार्षद भी विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को महिला भाजपा पार्षद रविवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं दूसरे पार्षद ने बस स्टैंड रोड जाम कर दिया। जिससे सवारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वार्ड 24 की पार्षद सुमन चौधरी ने पानी की टंकी पर चढ़कर धरना दिया। पार्षद मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़ी रही। जिसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पानी की समस्या का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उसके बाद पार्षद पानी की टंकी से नीचे उतरी।

विज्ञापन


वहीं पार्षद सीताराम चौधरी ने बताया कि अधिकारियों से समस्या की शिकायत करो तो वो नहीं सुनते हैं। वो खुद की ट्रांसफर कराने की बात कहते हैं। वहीं पार्षद रमन सैनी ने बताया कि दो साल से शहर के वार्ड 24, 28 और 29 में पानी की समस्या है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पांच मिनट पानी आता है। दो दिन में एक दिन भी पूरा पानी नहीं मिलता है। आमजन कहां जाए। मजबूरी में जाम लगाना पड़ रहा है। हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed