फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   female complainant scolded by ajmer sp

एसपी की डांट से फरियादी की फूटी रूलाई!

Fri, 10 Mar 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
female complainant scolded by ajmer sp
एसपी ने डांटा तो फफक फफक कर रो पड़ी महिला फरियादी कुशाल जैन - फोटो : amar ujala
राजस्थान पुलिस का नारा है 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' लेकिन अजमेर शहर में पुलिस अपने नारे के विपरीत काम कर रही है। इसका उदाहरण शुक्रवार को एक बार फिर नजर आया। राधाविहार विकास समिति के बैनर तले हरिभाऊ उपाध्याय नगर क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों की शिकायत करने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची कुशाल जैन रोते हुए एसपी के दफ्तर से बाहर आई। उनके साथ की महिलाएं उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


कुशाल जैन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कप्तान नितिनदीप ब्लग्गन को क्षेत्र में हो रही वारदातों से दहशत में जीने की बात कहते हुए गश्त प्रणाली को मजबूत करने को कहा तो यह बात ब्लग्गन को नागवार गुजरी। ब्लग्गन ने तेज आवाज में उसे बुरा भला कह दिया और चोरियों के लिए उन्हें ही कसूरवार ठहरा दिया। जैन ने कहा कि एसपी ने उन्हें क्षेत्र में गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए फटकार लगा दी। इससे वह रो पड़ी। उसने रोते हुए ही एसपी को कहा कि उन पर गुस्सा दिखाने से अच्छा अपराधियों पर दिखाते तो शहरवासी सुकून की जिंदगी जी रहे होते। 
विज्ञापन


8 वारदातों ने उड़ाई नींद
राधा विहार विकास समिति के बाशिंदों ने बताया कि चार दिन पहले भी वह बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम यादव को ज्ञापन देकर गए थे। इसके बाद भी गश्त नहीं बढ़ी इसके विपरीत गुरूवार को एक मकान में ओर चोरी की वारदात हो गई।इससे क्षेत्रवासियों की नींद उड़ी हुई है। इसके बावजूद भी पुलिस गश्त तक नहीं कर रही। इसके चलते सभी एसपी को अपनी पीड़ा सुनाने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम को की जाएगी शिकायत
राधा विहार विकास समिति के अध्यक्ष संतोष कांसवा ने बताया कि एसपी ने सबके सामने कुशाल जैन के साथ दुव्र्यवहार किया। इसको लेकर वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी कल्पना कांसवा अजमेर जिला शहर कार्यकारिणी में पदाधिकारी है। एसपी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को शिकायत की जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी एसपी ब्लग्गन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।



नकारे आरोप
जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने और पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों को दबोचने में सहयोग का सुझाव दिया था। इसके अलावा बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं। कोई भी आरोप लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed