{"_id":"6470af425d4932b3950a7723","slug":"female-assistant-administrative-officer-committed-suicide-in-alwar-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला अधिकारी ने जहर खाकर दी जान, नोट में लिखा- जिंदगी से थक चुकी हूं, इसलिए खुद को खत्म कर रही हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला अधिकारी ने जहर खाकर दी जान, नोट में लिखा- जिंदगी से थक चुकी हूं, इसलिए खुद को खत्म कर रही हूं
Fri, 26 May 2023 06:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 May 2023 06:38 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर में एक महिला अधिकारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला अधिकारी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि जिंदगी से तंग आ चुकी हूं, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोनिया खत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र मनु मार्ग पर रहने वाली रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोनिया खत्री ने जहर खा लिया। परिजन सोनिया को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला अधिकारी सोनिया खत्री ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा कि मैं अपनी जिंदगी से थक चुकी हूं, इसलिए मैं अपने आप को खत्म कर रही हूं। इसके लिए किसी को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
इधर, ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी चौथमल वर्मा ने बताया कि मृतका सोनिया खत्री मनु मार्ग की रहने वाली थी और यह सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रजिस्टार ऑफिस में कार्यरत थी। 21 अक्टूबर 2004 में सोनिया की शादी दीपक ग्रोवर के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति दीपक ग्रोवर, सास सुशीला और ससुर रूपनारायण सोनिया खत्री को पैसों के लिए तंग करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर सोनिया ने आत्महत्या कर ली। मृतका सोनिया खत्री के पति दीपक ग्रोवर अकाउंट का कार्य करते हैं और उनके दो बेटियां हैं। मृतका सोनिया खत्री के भाई राकेश ने महिला थाना में सोनिया के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।