{"_id":"627bc910381108515e6b001d","slug":"father-son-fight-over-land-dispute-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पिता-पुत्र में मारपीट, दोनों के सिर में आई चोट, बेटे ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पिता-पुत्र में मारपीट, दोनों के सिर में आई चोट, बेटे ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस
Wed, 11 May 2022 08:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 May 2022 08:02 PM IST
सार
अजमेर के पुष्कर में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करते बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के पुष्कर में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों के बीच बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान बेटे ने पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बेटे ने थाने जाकर पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर नाला क्षेत्र के बाबूलाल तुंडवाल (45) ने बुधवार को पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया है कि उसके पिता भानू तुंडवाल (95 ) ने घर पहुंच कर पहले उनसे साथ गली गलौज की। समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माने ओर मारपीट कर दी। साथ ही घर में रखी नगदी और जरूरी दस्तावेज भी ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान बाबूलाल और भानू के सिर पर चोट आई है। बाबूलाल की रिपोर्ट पर पुष्कर पुलिस ने बजरंग, भरत, खुशाल, जमुना, पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 323, 341, 452, 379 में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि भानू और बजरंग के बीच जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसी को लेकर लंबे समय से पिता और पुत्र के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को यह तनाव मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन