फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father sold daughter in 15 lakh in bundi minor forced prostitution

Rajasthan: 15 लाख लगी नाबालिग की बोली, फिर कराई जिस्मफरोशी, रोजाना भेजते थे 10-15 ग्राहक, दर्दनाक है कहानी...

Sun, 30 Oct 2022 07:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Oct 2022 07:23 PM IST
सार

बलाना थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसके पहले खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दूसरे खरीदार की तलाश की जा रही है जो उसे पुणे ले गया था। दो साल तक हुई ज्यादती के कारण पीड़िता काफी डरी हई है, उसे कोटा की नारीशाला में रखा गया है।

विज्ञापन
Father sold daughter in 15 lakh in bundi minor forced prostitution
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले से एक नाबालिग बच्ची की दर्दनाक दास्तां सामने आई है। 15 लाख रुपये में बच्ची को उसके पिता ने बेच डाला। जिस व्यक्ति ने नाबालिग को खरीदा, उसने उसे देहव्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। बाद में उसके खरीददार ने उसे अपने दोस्त को बेच दिया। वह भी उससे देहव्यापार कराता था। 

विज्ञापन

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को पुणे से बरामद किया। पूछताछ में उसने जो बयान दिया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता ने बताया कि उसे उसके पिता ने एक व्यक्ति को बेच दिया था। जिसके बाद दबलाना थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसके पहले खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे कोटा की नारीशाला में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटा के दबलाना थाने के एक मां ने बीती 6 सितंबर को एक केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि करीब आधा दर्जन लोग उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए  हैं। शिकायत की जांच के लिए पुलिस की टीम बनाई गई। दबलाना पुलिस की टीम ने नाबालिग की तलाश शुरू की तो उसका लिंक महाराष्ट्र से जुड़ा। वहां पहुंची पुलिस की टीम ने चिखली पुणे से पीड़िता को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस की टीम पीड़िता को वापस कोटा लेकर आई और उससे पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने दो साल पहले उसे सवाईमाधोपुर के रहने वाले शिवराज कंजर को 15 लाख में बेच दिया था। जिसके बाद शिवराज उससे देहव्यापार का धंध कराने लगा। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती और जबरन देहव्यापार कराया जाता। आरोपी शिवराज कंजर रोजना उसके पास 15-20 ग्राहक भेजता था, जो उसके साथ जबरन संबंध बनाते। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने तक आरोपी शिवराज उससे इसी तरह देहव्यापार कराता रहा। बाद में उसने नाबालिग को रामनगर के रहने वाले संजय कंजर को बेच दिया। संजय और शिवराज आपस में दोस्त हैं। संजय उसे महाराष्ट्र के चिखली पुणे ले गया, जहां उससे देहव्यापार का धंधा कराया जाने लगा। यहां भी विरोध करने पर मारपीट की जाती और खाने के लिए खाना भी नहीं दिया जाता था।

इधर, पीड़िता की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बरामद कर लिया। जिसके बाद उसे बूंदी बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे कोटा नारी शाला भिजवा दिया गया हैं। अपने साथ हुई दरिंगदी के कारण पीड़िता काफी डरी हुई है। यहां रखकर उसकी काउंसलिंग की जाएगी ताकि वह पहले की तरह अपना जीवन जी सके। पुलिस ने आरोपी पिता और शिवराज कंजर को गिरफ्तार कर लिया है। संजय कंजर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed