फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father slit throat of two year old daughter with knife in Udaipur

Rajasthan: पिता ने चाकू से रेत दिया दो साल की बेटी का गला, मां के सामने तौलिए में लपेटकर शव तालाब में फेंका

Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 11:44 PM IST
सार

उदयपुर में एक पिता ने अपनी दो साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पिता का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था, इसी दौरान उसने बेटी का गला रेत दिया।

विज्ञापन
Father slit throat of two year old daughter with knife in Udaipur
आरोपी ने हत्या के बाद तालाब में फेंका शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक पिता ने दो साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद निर्दयी पिता ने बेटी के शव को तौलिए में लपेटकर तालाब में फेंक दिया। मासूम की मां के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम का शव तालाब से निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के गोगुंदा में जसवंतगढ़ स्थित सुथारमादड़ा गांव की है। गांव में 30 साल का महेंद्र मेघवाल अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। रविवार को किसी बात पर महेंद्र का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महेंद्र ने अपनी दो साल की बेटी काजल का चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने बेटी के शव को तैलिए में लपेटकर तालाब में फेंक दिया, लेकिन उसकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जुट गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसके पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची के शव का पीएम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed