फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father Raping 13 Year Daughter For Two Years Budi Rajasthan

Rajasthan: 13 साल की बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, दो साल तक हैवानियत झेलती रही बच्ची, फिर ऐसे बताया सच

Fri, 29 Jul 2022 07:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 07:58 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी पिता घर से फरार हो गया है। उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी करवाया है।

विज्ञापन
Father Raping 13 Year Daughter For Two Years Budi Rajasthan
बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजस्थान के बूंदी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी 13 साल की बेटी के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। पिता के डर के कारण बेटी ने दो साल तक इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पिता की हैवानियत कम नहीं होने पर नाबालिग बेटी ने आपबीती लिखकर स्कूल की शिकायत पेटी में एक पत्र डाल दिया। पत्र स्कूल प्रबंधन के हाथ लगा जिसके बाद मामला सामने आया। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के कॉपरेन थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में छात्राओं की शिकायतों के लिए एक 'गरिमा पेटी' लगी हुई है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से कहा गया था कि इस पेटी में वह अपनी किसी भी तरह की शिकायत कर सकती हैं। इस शिकायत को गुप्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इसी पेटी में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने एक पत्र डाला। वह पत्र स्कूल प्रबंधन को मिला तो उसे पढ़कर उनके होश उड़ गए। छात्रा ने अपने पत्र में लिखा था कि उसका पिता दो साल से उसके साथ गंदा काम कर रहा है। 25 जुलाई को भी उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने गरिमा पेटी से छात्रा का खिला पत्र गुरुवार को निकाला गया था। जिसे पढ़ने के बाद प्रबंधन ने तय किया कि मामले की जानकारी पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी जाए। छात्रा की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में प्रबंधन ने उसकी चाची को स्कूल बुलाया और उन्हें छात्रा का लिखा पत्र दिखाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी पिता घर से फरार हो गया है। उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed