{"_id":"631b69b5428bb25cff5223a5","slug":"farewell-to-dargah-police-station-officer-dalbir-singh-faujdar-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: ढोल धमाकों के साथ दरगाह थाना अधिकारी को दी विदाई, लोगों ने घोड़े पर बैठाकर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: ढोल धमाकों के साथ दरगाह थाना अधिकारी को दी विदाई, लोगों ने घोड़े पर बैठाकर घुमाया
Fri, 09 Sep 2022 09:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:58 PM IST
सार
इस मौके पर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सभी का सहयोग मुझे मिला। जिस तरीके से आज लोगों ने मुझे विदाई दी है, यह मेरे लिए यादगार पल है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद कहा देता हूं।
विज्ञापन
बाजार में घोड़े पर बैठाकर घुमाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले के दरगाह थाने के टीआई दलबीर सिंह फौजदार को लोगों ने अनौखी विदाई दी। ढोल धमाकों की थाप के बीच घोड़े पर बैठाकर उन्हें विदाई दी गई। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
दरअसल, अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने गुरुवार देर रात सीआई और एसआई की तबादला सूची जारी की थी। जिसमें दलवीर सिंह फौजदार का दरगाह थाने से सिविल लाइन थाने में तबादला किया था। शुक्रवार को दरगाह थाने से रिलीव होने के बाद क्षेत्रवासियों ने थाना अधिकारी फौजदार को यादगार विदाई दी। विदाई से पहले उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके लोगों ने उन्हें घोड़े पर बैठा कर बाजार में घुमाया गया।
विज्ञापन
ढोल धमाकों की थाप पर पुलिस की वर्दी पहनकर घोड़े पर घूम रहे दलवीर सिंह को देखकर हर कोई देख रह गया। दरगाह क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देने वाले दलबीर सिंह की विदाई को क्षेत्रवासियों ने खास बना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सभी का सहयोग मुझे मिला। जिस तरीके से आज लोगों ने मुझे विदाई दी है, यह मेरे लिए यादगार पल है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद कहा देता हूं।