फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Family threatening to kill for love marriage in Churu couple reached SP office

Churu: प्रेम विवाह करने पर परिवार दे रहा जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा

Wed, 16 Mar 2022 04:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 16 Mar 2022 04:30 PM IST
सार

चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर एक जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली लेकिन अब परिजन जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Family threatening to kill for love marriage in Churu couple reached SP office
चूरू में एसपी ऑफिस पहुंचा जोड़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू में एक युवक-युवती का प्रेमविवाह करना घरवालों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। परिजनों से धमकी मिलने के बाद नवविवाहित जोड़ा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जिले के गांव बास धेतरवाल निवासी पंकज जाट और आरती सुथार की पांच साल पहले बीकानेर के डूंगर कॉलेज में जान पहचान हुई। मुलाकातों का दौर शुरू हुआ, जो प्यार में बदल गया लेकिन जब परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता लगा तो उनको यह नागवार गुजरा की उन्होंने अपनी ही बेटी को घर में कैद कर लिया। परिजन युवती को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। प्रेमी को इस बात की भनकर लगी तो वह युवती को घर से लेकर भाग गया।

विज्ञापन


एसपी ऑफिस में सुरक्षा की गुहार लगाने आए पंकज जाट ने बताया कि उन्होंने छह मार्च को घर से भाग कर गाजियाबाद चले गये। सात मार्च को आर्य मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली और शाम को दिल्ली आ गये। शादी की सूचना कोर्ट के नोटिस के द्वारा परिजनों को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरती ने परिवार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
आरती का कहना है कि परिवार के लोगों को शादी की सूचना दी तो उन्होंने कहा कि हम दोनों को हीं नहीं अपनायेंगे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि परिवार के लोगों को जब प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। न तो बाहर जाने देते और नहीं किसी से मिलने देते। फिर भी नहीं डरी तो परिवार के लोग मुझे शारीरिक और मानसिक टॉर्चर करने लगे। वर्तमान समय में आरती बीएड सैकेंड ईयर की स्टूडेंट है। जबकि पंकज एलएलबी के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि पंकज का एयरफोर्स में सलेक्शन भी हो गया था मगर वह गया नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed