फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Family scolded for playing games on mobile then two girls hanged herself in Indore

MP: मोबाइल पर गेम खेलने से डांटा तो दो लड़कियों ने लगाई फांसी, एक मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Jun 2022 10:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 12 Jun 2022 10:11 AM IST
सार

इंदौर में मोबाइल छीने जाने से नाराज दो लड़कियों ने फांसी लगा ली। दूसरी लड़की बच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Family scolded for playing games on mobile then two girls hanged herself in Indore
दो लड़कियों ने लगाई फांसी - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर में मोबाइल पर गेम खेल रहीं बेटियों को परिजनों ने डांटा तो दो लड़कियों ने फांसी लगा ली। एक लड़की की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। मामला दो अलग-अलग घर का है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनसुार चंदन नगर थाने के एएसआई गोपाल सिंह के अनुसार स्कीम नंबर 71 डी सेक्टर निवासी 19 साल की सारा परवीन उर्फ नवीला पिता मोहम्मद रिजवान खोखर ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना है कि बेटी हर समय मोबाइल पर गेम खेलती थी। घटना के कुछ देर पहले भी वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। जिसके बाद पिता ने मोबाइल छीनकर डांटा था। उसके बाद परवीन ने गुस्से में कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा ली।

विज्ञापन


दूसरा मामला बालदा कॉलोनी की 17 साल की युवती का है। उसने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। हालांकि, उसकी जान बच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed