फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Family left village by pasting notice on home gate in Jaipur

Rajasthan: दिपावली से पहले गेट पर नोटिस चिपकाकर लापता हो गया परिवार, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम?

Sun, 23 Oct 2022 10:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Oct 2022 10:45 PM IST
सार

जयपुर के सावंत का बास गांव के दो परिवारों में मारपीट हो गई थी। जिसके बाद एक परिवार ने सरपंच और गांव के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है गांव के कुछ युवक उसके साथ बदतमीजी करते हैं और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।

विज्ञापन
Family left village by pasting notice on home gate in Jaipur
यह नोटिस चिपकाकर चला गया परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दीपावली पर हम सब गांव छोड़कर जा रहे हैं। समाज के कुछ लोगों ने हमें घर और गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। सभी लोग तमाशा देखते रहे, हमारे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है, इसलिए हम जा रहे हैं। कहां जा रहे हैं, क्या करेंगे, इसका कोई अता पता नहीं है। राजस्थान के जयपुर में एक परिवार के सात लोग घर के गेट पर इस तरह का नोटिस लिखकर लापता हो गए। मामला जयपुर ग्रामीण के रेनवाल थाना क्षेत्र के बासड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के सावंत का बास गांव का है।
विज्ञापन


परिवार के गेट पर इस तरह का नोटिस लोगों ने चिपका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कुछ दिन पहले गांव के दो परिवारों में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद एक परिवार ने सरपंच और गांव के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि सरपंच ने इन सभी आरोपों को गलत बता रहे हैं। वहीं, पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है गांव के कुछ युवक उसके साथ बदतमीजी करते हैं और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा है नोटिस में?  
आज हम सभी घरवाले दीपावली के त्योहार पर गाव छोड़ कर जा रहे हैं, क्योंकि यादव समाज के कुछ लोगों ने हमें और हमारे परिवार को घर व गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। समाज के दूसरे लोगों ने भी तमाशा देखा और कुछ नहीं किया, इसलिए हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचा है। हमारे गांव छोड़ने के जिम्मेदार सरपंच जगन्नाथ यादव, जगदीश ठेकेदार, रामधन जी अधिवक्ता, लक्ष्मी निवास यादव पंचायत सदस्य, ओमप्रकाश ठुकरान, कानाराम डागर, राजू सिगड़ आदि लोग हैं। समाज के बाकी लोगो ने मिलकर तमाशा देखा और कुछ नहीं किया। आज के बाद हमारे परिवार के साथ कोई भी अनहोनी हुई तो उसके जिम्मेदार भी यह सभी नामजद लोग और यादव समाज के लोग ही होंगे। हम कहां जा रहे हैं, क्या करेंगे, इसका कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed