{"_id":"647e08574c26e20ffa0666f9","slug":"family-attacked-and-robbed-in-broad-daylight-in-totpur-village-of-bharatpur-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: टोटपुर गांव में दिनदहाड़े परिवार पर हमला, फायरिंग कर घर में की तोड़फोड़, पैसे-गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: टोटपुर गांव में दिनदहाड़े परिवार पर हमला, फायरिंग कर घर में की तोड़फोड़, पैसे-गहने लूटे
Mon, 05 Jun 2023 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:38 PM IST
सार
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष पर खुलेआम फायरिंग कर रहा है। घटना टोटपुर गांव में रविवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
घर के बाहर उपद्रव करते युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के टोटपुर गांव में रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। यह वीडियो पीड़ित पक्ष की तरफ से बनाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष का फायरिंग करने वाले पक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
टोटपुर गांव का पीड़ित भूपसिंह ने मामला दर्ज करवाया है कि ईश्वर सिंह, देवेंद्र, राजेश, लवेश, सुरेंद्र, पुष्पेंद्र, गोविन्द, सुमित, ललित और दो अन्य युवकों ने उसके घर पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर भूप सिंह का भाई भजन लाल और भतीजा विकास आये। सभी युवकों ने भजन लाल को सीधे गोली मारी, जैसे तैसे कर भजन लाल ने अपनी जान बचाई। तभी सभी युवकों ने विकास को पकड़ लिया और घर के अंदर घुस गए। उन्होंने हथियार के बल पर बेड में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये और सोने के गहने परिवार के लोगों से मारपीट कर ले गए। सभी बदमाशों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। भूपसिंह के परिजनों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। फायरिंग की घटना को लेकर उद्योग नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि घटनास्थल का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन