फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fake wedding gang revealed by udaipur police in rajasthan

राजस्थान: फर्जी शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार, लुटेरी दुल्हन फरार

Sun, 23 Jan 2022 12:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

गिरोह हाई क्लास लोगों को झांसे में फंसा कर फर्जी शादी कराता और दुल्हन जेवरात-रुपए लेकर फरार हो जाती थी, इस तरह लूटी गई रकम में सभी का हिस्सा होता था

विज्ञापन
Fake wedding gang revealed by udaipur police in rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले में फर्जी शादी कराकर लोगों से रुपए ठगने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बार-बार फर्जी दुल्हन बनकर शादी करने वाली आरोपी युवती अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। गिरोह हाई क्लास लोगों को झांसे में फंसा कर फर्जी शादी कराता और फिर दुल्हन जेवरात-रुपए लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह लूटी गई रकम में सभी का हिस्सा होता था। इसी गिरोह ने पिछले दिनों उदयपुर के सलूंबर में फर्जी शादी करवाई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने उदयपुर के अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में भी फर्जी शादियां कराई हैं। फरियादी दुर्जन सिंह की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने फर्जी शादियां कराने वाले दलाल गुलाब सिंह पुत्र गंगाराम सिसोदिया निवासी शाजापुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी का सहयोगी हेमराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह सोलंकी, विष्णु पुत्र शिवराम जोशी सहित गिरोह में भाभी और मां बनने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। 31 साल की फर्जी दुल्हन संगीता उर्फ सोनू यादव फरार है। संगीता अब तक डूंगरपुर, बांसवाड़ा, निंबाहेड़ा और पाली में फर्जी शादी कर मोटी रकम लूट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed