{"_id":"634eb054e6ceb6629543d39c","slug":"fake-police-constable-arrested-in-dholpur-marriage-not-happening","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवक की नहीं हो रही थी शादी, परिजनों के कहने पर बन गया फर्जी पुलिस कांस्टेबल, ऐसे पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवक की नहीं हो रही थी शादी, परिजनों के कहने पर बन गया फर्जी पुलिस कांस्टेबल, ऐसे पकड़ा गया
Tue, 18 Oct 2022 08:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:19 PM IST
सार
आरोपी भूरा ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं, लेकिन अब तक किसी की शादी नहीं हुई है। ऐसे में उसके परिवार वालों ने शादी कराने के लिए उसे पुलिसकर्मी बताना शुरू कर दिया था, जिसके बाद से वह वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने हैरान करने वाला कदम उठाया। जिसमें उसके परिजनों ने भी साथ दिया। अब युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, जिले में रहने वाले एक युवक की शादी नहीं हो पा रही थी। इससे युवक और उसके परिजन बहुत परेशान थे। युवक की शादी कराने के लिए उसके परिजनों ने लोगों से कहना शुरू कर दिया कि उनका बेटा पुलिस में है। परिजनों की बात को सच साबित करने के लिए युवक पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने लगा। साथ ही अवैध वसूली भी करने लगा, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान भूरा शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कई दिन से धौलपुर हाइवे और बस स्टैंड सहित आस-पास के इलाके में एक व्यक्ति के पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने की जानकारी यातायात पुलिस को मिल रही थी। कई दिनों से आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर बस स्टैंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने शहर के अलग-अलग थानों में तैनात होने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी के बताए सदर कोतवाली और निहालगंज में उसे लेकर पूछताछ की उसके फर्जी होने का खुलासा हो गया।
जिसके बाद पुलिस ने फर्जी कांस्टेबल भूरा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी भूरा ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं, लेकिन अब तक किसी की शादी नहीं हुई है। ऐसे में उसके परिवार वालों ने शादी कराने के लिए उसे पुलिसकर्मी बताना शुरू कर दिया था, जिसके बाद से वह वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहा था।