फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fag Mahotsav organised in Churu people enjoyed holi geet and chang play

Churu: फाग महोत्सव का आयोजन, होली गीत और चंग वादन की बेहतरीन प्रस्तुति पर झूमे लोग

Sun, 13 Mar 2022 01:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Mar 2022 01:00 PM IST
सार

चूरू के गांव भनिण में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

विज्ञापन
Fag Mahotsav organised in Churu people enjoyed holi geet and chang play
चूरू में फाग महोत्सव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू के गांव भनिण में शनिवार को फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र से आई हुई कलाकारों की अलग अलग  टीमों ने होली के गीत और चंग वादन की रंगारंग प्रस्तुतियां दिया। बेहतरीन प्रस्तुति देख दर्शक झूमने लगे।

विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों ने होली के उत्सव पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाग महोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे। कलाकारों की कला ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत होली की धमाल और नृत्य पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर बार-बार तालियां बजा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Fag Mahotsav organised in Churu people enjoyed holi geet and chang play
चंग वादन कलाकार - फोटो : Amar Ujala Digital

शिव शक्ति डंफ मंडली द्वारा अयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक गांवों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया रहे। विशिष्ट अतिथि रूप में  सुभाष राठौड़, जगदीश भाया कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


 

Fag Mahotsav organised in Churu people enjoyed holi geet and chang play
महोत्सव देखने आई महिला दर्शक - फोटो : Amar Ujala Digital
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर गांव सात्यूं की टीम तो दूसरे स्थान बांय की कन्हैया टीम और तीसरे स्थान पर चांदनी टीम रही। प्रोत्साहन के रूप में पहले स्थान पर रही टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आई टीम को 7100 और तीसरे स्थान पर रही टीम को 5100 रुपये नगद के साथ  ट्रॉफी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed