फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Factionalism in Rajasthan BJP Vasundhara supporters created a separate organization, BJP leader said High command knows everything

राजस्थान भाजपा में गुटबाजी : वसुंधरा समर्थकों ने बनाया अलग संगठन, भाजपा नेता बोले- आलाकमान को सब पता

Sat, 09 Jan 2021 02:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 09 Jan 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Factionalism in Rajasthan BJP  Vasundhara supporters created a separate organization, BJP leader said  High command knows everything
वसुंधरा राजे

राजस्थान में अब कांग्रेस के बाद भाजपा में भी खींचतान और गुटबाजी की सियासत सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दरकिनार किए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने अब राजस्थान में भाजपा से अलग अपना नया राजनीतिक मंच बना लिया है, जिसका नाम दिया गया है वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच। इसके अलावा, टीम वसुंधरा के नाम से भी सोशल मीडिया में इसी मंच का एक अलग संगठन बनाया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान में वसुंधरा समर्थकों ने हर जिले में अपना जिलाध्यक्ष बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा युवा संगठन और महिला संगठन भी तैयार किए जा रहे हैं। भाजपा में यह पहली बार हो रहा है कि पार्टी के संगठन से अलग होकर किसी नेता के समर्थन में अलग संगठन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वसुंधरा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने कहा, ''मैं 2003 में वसुंधरा राजे सिंधिया की वजह से जनता दल छोड़कर भाजपा में आया था और तब से भाजपा की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य रहा हूं, भाजपा की आमंत्रित कार्यकारिणी का सदस्य रहा हूं, इसके अलावा विधि प्रकोष्ठ का भी अध्यक्ष रहा हूं और अब हम लोग वसुंधरा राजे को मजबूत करना चाह रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बाद में सोशल मीडिया पर प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी की सूचियां वायरल होने लगीं। इस मामले में सतीश पूनिया ने बताया कि इस बात की जानकारी भाजपा के सभी नेताओं को है और जो लोग इस संगठन में काम कर रहे हैं वह लोग भाजपा में सक्रिय सदस्य नहीं हैं। भाजपा व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं हैं, यह संगठन आधारित पार्टी है। पार्टी में ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि समर्थक अपनी टीम घोषित कर दें। उन्होंने कहा कि वसुंधरा समर्थकों ने अपनी टीम बना ली है। इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व को खबर है। हमें जैसा आदेश मिलेगा, वैसा ही किया जाएगा।


सतीश पूनिया ने कहा कि वसुंधरा समर्थकों की तरफ से जारी सूची में संगठन के लोग नहीं हैं। इसमें वे लोग हैं, जिन्हें कोई पहचानता भी नहीं है। हालांकि,कुछ पूर्व विधायक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सूचियों से संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं वसुंधरा समर्थक राजस्थान मंच का दावा है कि इन सूचियों को जारी करने से भाजपा को ही फायदा होने जा रहा है। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके जरिए वह वसुंधरा सरकार के कामकाज को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed