{"_id":"5a98570db3903c3489690054a6f857e7","slug":"facebook-love-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार फिर शादी, अब रेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार फिर शादी, अब रेप का आरोप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में घटी एक ऐसी कहानी जिसे फिल्मी कहा जाना ही ज्यादा सही रहेगा। फेसबुक पर प्यार, फिर शादी और अब रेप का आरोप।
विज्ञापन
आयरन के व्यापारी दीपांशु भाटिया की मुलाकात सीरिया की एक युवती से फेसबुक पर हुई। वक्त बीता तो इश्क परवान चढने लगा, एक दिन ऐसा भी आया कि लड़की अपना परिवार ही नहीं अपना देश छोड़ कर हिंदुस्तान आ गई।
विज्ञापन
लड़के के परिवार ने भी उसे अपनाया और दोनों ने अपने प्यार का आशियाना बसा लिया। नवंबर 2013 में दोनों ने ऋषिकेश में शादी कर ली।
तीन महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद अचानक एक दिन लड़की ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के मुताबिक सीरिया की इस लड़की के साथ मारपीट के साथ साथ रेप भी किया गया।
विज्ञापन
मामला जवाहर नगर थाने में दर्ज है और पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है। भाटिया परिवार ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।