फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   facebook friend rape girl in Jaipur accused blackmailed her

Rajasthan: फेसबुक फ्रेंड ने छात्रा से किया दुष्कर्म, फोन उठाना बंद किया तो पिता को भेज दी अश्लील तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2022 03:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 30 Jul 2022 03:01 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसके साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने ब्लैकमेल कर उससे रुपये भी ऐंठे हैं। उसने डर से घर से निकलना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
facebook friend rape girl in Jaipur accused blackmailed her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में एक छात्रा से दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आकर वह उसके परिजन से मिलने घर पहुंची, जहां फ्रेसबुक फ्रेंड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन


आरोपी लगातार पीड़िता को अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके के चलते पीड़िता ने अपनी स्नातक की पढ़ाई तक छोड़ दी और घर से निकलना तक बंद कर दिया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों को यह बात पता चली तब जाकर उन्होंने शुक्रवार देर रात करणी विहार थाने पहुंच मुकदमा दर्ज करवाया। मामला दो साल पुराना है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपी के मां-बाप से मिलने के लिए जगतपुरा पहुंची तो नेतराम उसे अपने किराए के कमरे पर ले गया। कमरे पर कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके बाद उसे शक हुआ। जब उसने पूछा तो नेतराम ने मां-बाप के कुछ देर में आने की बात कही। फिर पीड़िता को धक्का मार कमरे के अंदर बंद कर दिया। उसके साथ आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। उसने धमकी दी कि अगर वारदात के बारे में बताया तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और रुपयों की मांग करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने डर से घर से निकलना बंद कर दिया है। जब परेशान होकर उसने आरोपी के फोन उठाने बंद कर दिए तो उसने अश्लील तस्वीर उसके पिता को भेज दी। पीड़िता ने पुलिस से सनकी बदमाश से बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed