{"_id":"64dccc2ee2435ee84601a113","slug":"ex-education-minister-vasudev-devnani-fearing-defeat-of-nsui-government-canceled-student-union-elections-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बोले- NSUI की हार के डर से सरकार ने निरस्त किए छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बोले- NSUI की हार के डर से सरकार ने निरस्त किए छात्रसंघ चुनाव
Wed, 16 Aug 2023 06:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:46 PM IST
सार
वासुदेव देवनानी ने रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता मतदाताओं को राक्षस और दानव बताकर उनका अपमान कर रहे हैं। इस अपमान का बदला मतदाता आने वाले चुनाव में लेंगे और राजस्थान से इस सरकार को विदा कर देंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बुधवार को जोधपुर दौरे पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि सरकार ने हार के डर की वजह से छात्रसंघ चुनाव निरस्त कर दिया। जिससे छात्रों में आक्रोश है।
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता मतदाताओं को राक्षस और दानव बताकर उनका अपमान कर रहे हैं। इस अपमान का बदला मतदाता आने वाले चुनाव में लेंगे और राजस्थान से इस सरकार को विदा कर देंगे।
विज्ञापन
देवनानी ने राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। हत्या, मारपीट और लूट जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। जिससे इस कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ चुका है। लोग अब घरों से बाहर निकलते हुए भी कतराते हैं, लेकिन सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
लाल डायरी को जनता के बीच लाना चाहिए
विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अगर, सरकार को डर नहीं है, तो लाल डायरी को जनता के बीच लाना चाहिए। लेकिन, सरकार लाल डायरी से डरी हुई है कि कहीं उनका कच्चा चिट्ठा जनता के बीच ना आ जाए। इस वजह से डायरी को छिपाने की कोशिश हो रही है।