फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX CM Vasundhara Raje says Women cannot bring change in the society without struggle

राजस्थान: वसुंधरा राजे बोलीं- हर तरफ हो रहा मातृशक्ति का अपमान, संघर्ष के बिना महिलाएं परिवर्तन नहीं ला सकतीं

Sun, 24 Sep 2023 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 24 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

वसुंधरा राजे ने कहा कि एक समय महिलाएं घर के आंगन की तुलसी थी। उनका बाहर की दुनियां के बारे सोचना आसान नहीं था, पर घर की यह तुलसी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पूरे जग में खुशबू फैलाने को तैयार है।

विज्ञापन
EX CM Vasundhara Raje says Women cannot bring change in the society without struggle
मातृशक्ति समागम को राजे ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि आज हर तरफ महिलाओं के अपमान की खबरें सुनाई दे रहीं हैं। एक दिन में 20-20 महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। राजस्थान में महिलाओं से दुष्कर्म के करीब 1400 प्रकरण लंबित हैं। अनादिकाल से ही महिलाओं को शारीरिक ही नहीं, मानसिक प्रताड़ना भी सहन करनी पड़ रही है। लेकिन, सहन करने की भी एक सीमा होती है। हालात इतने खराब हैं कि अब इनसे निपटने के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा। 

विज्ञापन


राजे रविवार को जयपुर के रामलीला मैदान में धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा जब-जब भी अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हुई, मातृशक्ति को आगे आना पड़ा। देवता असहाय हुए तो  देवी मां ने ही महिषासुरमर्दनी के रूप में महिषासुर का अंत किया। महिलाएं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए चंडी का रूप धारण कर लेती हैं, क्योंकि संघर्ष के बिना महिलाएं समाज में परिवर्तन नहीं ला सकती। 
विज्ञापन


राजे ने कहा कि एक समय महिलाएं घर के आंगन की तुलसी थी। उनका बाहर की दुनियां के बारे सोचना आसान नहीं था, पर घर की यह तुलसी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पूरे जग में खुशबू फैलाने को तैयार है। यह पीएम नरेंद्र मोदी ने संभव किया। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया तो आज प्रदेश में जिला प्रमुख, प्रधान और पचास फीसदी सरपंच महिलाएं हैं। प्रदेश की विधानसभा में पहली बार 2 महिला विधायक थी, आज 24 हैं और महिला आरक्षण लागू होन के बाद 66 हो जाएंगी। पहली लोकसभा में 22 महिला सांसद थीं, आज 66 हैं जो आरक्षण के बाद 181 हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed