{"_id":"6485ebc29baa7852ed0521d3","slug":"ex-cm-vasundhara-raje-attacked-sachin-pilot-and-ashok-gehlot-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: वसुंधरा राजे का पायलट- गहलोत पर हमला, कहा- सिंहासन के लिए संघर्ष चल रहा, मुख में राम बगल में छुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: वसुंधरा राजे का पायलट- गहलोत पर हमला, कहा- सिंहासन के लिए संघर्ष चल रहा, मुख में राम बगल में छुरी
Sun, 11 Jun 2023 09:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:14 PM IST
सार
वसुंधरा राजे ने ऋषिकेश में संत चिदानंद जी सरस्वती द्वारा आयोजित राम कथा में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि राम राज्य की कल्पना तब साकार होती है, जब धर्म और राजनीति साथ चले। राम को हृदय में बसा लीजिए। मन में राम नाम का जप कीजिए, फिर कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन ‘मुख में राम बगल में छुरी’ मत करिए। जैसा कि आज-कल हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट की ओर से खान घोटाले को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। राजे ने पायलट और गहलोत दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिंहासन के लिए संघर्ष चल रहा है। एक-दूसरे पर तीर चलाये जा रहे हैं। लोगों के मुख में राम बगल में छुरी है।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे ने वर्तमान सियासत में चल रहे सिंहासन के संघर्ष को लेकर कहा कि एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि उस समय दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज दोनो में सिंहासन के लिए किस तरह संघर्ष हो रहा है, यह देखिए। किस तरह एक-दूसरे के ऊपर तीर चलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजे रविवार को ऋषिकेश में संत चिदानंद जी सरस्वती द्वारा आयोजित राम कथा में बोल रही थी। पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि राम राज्य की कल्पना तब साकार होती है, जब धर्म और राजनीति साथ चले। राम को हृदय में बसा लीजिए। मन में राम नाम का जप कीजिए, फिर कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन ‘मुख में राम बग़ल में छुरी’ मत करिए। जैसा कि आज-कल हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने चिदानंद सरस्वती जी महाराज के पर्यावरण और जल संरक्षण अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा अटल जी के नदियों को जोड़ने के प्रयासों को साकार करने के लिए हमने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और नदियों से जोड़ने की योजना पर काम किया। जिसे इस सरकार ने बंद कर दिया।