फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX CM Vasundhara Raje attacked Ashok Gehlot In Jaipur

Rajasthan: वसुंधरा बोलीं- कांग्रेस सरकार के साल नहीं, अब दिन ही बचे हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं दी यह नसीहत

Thu, 01 Dec 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Dec 2022 10:59 PM IST
सार

वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार के साल नहीं, अब दिन ही बचे हैं। सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम में बोलचाल ही नहीं है। मंत्री-मंत्री और मंत्री-अफसर आपस में ही लड़ रहे हैं। इन्हें जनता के आंसू पोंछने से कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन
EX CM Vasundhara Raje attacked Ashok Gehlot In Jaipur
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया संबोधित। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि कार्यकर्ता प्रेस और पोस्टरों में दिखने की नहीं, जनता में दिखने का प्रयास करे। पीएम नरेंद्र मोदी और पिछली भाजपा सरकार के जन हितेषी कामों को लोगों तक पहुंचायें। अगर, हमें जीत के रिकॉर्ड तोड़ने हैं तो ज्यादा आत्मविश्वास में रहने के स्थान पर एकजुट, एक मुख और एक सुर में कड़ी मेहनत करनी होगी फिर देखिये कैसी जीत होती है। 

विज्ञापन


जयपुर की जन आक्रोश रैली में संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार के साल नहीं, अब दिन ही बचे हैं। सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम में बोलचाल ही नहीं है। मंत्री-मंत्री और मंत्री-अफसर आपस में ही लड़ रहे हैं। इन्हें जनता के आंसू पोंछने से कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2003 में हमें अभूतपूर्व 120 सीटें मिली थी। इसके के बाद कांग्रेस ने दो बार सरकार तो बना ली, लेकिन उसे कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला। हम 2013 में भी 163 सीटों पर जीते थे। पिछले चुनाव में हम सिर्फ आधा प्रतिशत यानि 1 लाख, 45 हजार मतों से ही पीछे रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि ये झांसों की सरकार है। 2018 में तो इन्होंने झांसों के बल पर सरकार बना ली, पर जनता को जल्द ही समझ में आ गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का राजस्थान से पूरी तरह सफाया हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed