फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   EX CM Raje support of MP Meena sitting on dharna demanding CBI inquiry of Rajasthan paper leak case

Rajasthan: सांसद मीणा के समर्थन में पूर्व CM राजे, पेपरलीक की CBI जांच की मांग पर कहा- किरोड़ीलाल अकेले नहीं

Sun, 29 Jan 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 10:52 PM IST
सार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा की ओर से उठाई जा रही पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उतर आई हैं।

विज्ञापन
EX CM Raje support of MP Meena sitting on dharna demanding CBI inquiry of Rajasthan paper leak case
पूर्व सीएम राजे और सांसद मीणा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को अब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी समर्थन मिल गया है। अब तक वसुंधरा राजे इस मामले पर वेट एंड वॉच की स्थिति में थीं। लेकिन अब उन्होंने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को समर्थन देते हुए ट्वीट कर दिया है। हालांकि बीजेपी की ओर से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा नेता ही धरना स्थल पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


जिनमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर जैसे नेता शामिल हैं। लेकिन माना जा रहा है, वसुंधरा राजे ने मौके की नजाकत और किरोड़ीलाल मीना के पार्टी में बढ़ते कद को देखकर युवाओं के इस मुद्दे पर उन्हें समर्थन दे दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवाओं के सपनों की जरा भी परवाह नहीं
वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है कि रीट, आरएएस और कांस्टेबल सहित 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पिछले 6 दिन से धरने पर हैं। लेकिन आश्चर्य है कि राज्य की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवाओं के सपनों की जरा भी परवाह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा
वसुंधरा राजे ने कहा कांग्रेस सरकार युवाओं के सपने कुचल रही है। सरकार भूल रही है कि युवाओं का यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा। सरकार को यह भी याद रहे युवाओं को अपना हक़ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सांसद मीणा अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed