{"_id":"6203630272504a205e0c2c51","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-young-man-in-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: घर में घुसकर युवक को पीटा, बचाने आई पत्नी से मारपीट कर की अश्लील हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: घर में घुसकर युवक को पीटा, बचाने आई पत्नी से मारपीट कर की अश्लील हरकत
Wed, 09 Feb 2022 12:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 PM IST
सार
हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र के गांव साहवा में घर में घुसकर बदमाशों ने लाठियों और लोहे के सरियों से युवक को पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र के गांव साहवा में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसके पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर की दोपहर वह अपने घर पर थी। उसका पति भी एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आए। अंदर आते ही उन्होंने उसके पति को लाठियों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि मारपीट कर रहे लोगों से उसने अपने पति को छुड़वाने की कोशिश की, तो आरोपी भागड़ो औैर जेकी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर दोनों ने मारपीट भी की। मारपीट में दोनों घायल भी हो गए थे। महिला की शिकायत पर नोहर पुलिस ने आरोपी पवन, भागड़ो, जैकी और रॉकी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन